Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया, बीते पांच साल में सरकार ने...

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया, बीते पांच साल में सरकार ने क्या-क्या किया

बागेश्वर : भाजपा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास हो रहा है। महिलाएं, युवा, किसान और आम जन तक विकास पहुंचा है। गांव के अंतिम छोर तक विकास ले जाने का संकल्प पूरा हुआ है। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया था, जिसके कारण सरकार के पांच वर्ष बेमिसाल रहे। नए इरादे, युवा सरकार इरादे नेक, काम अनेक की तर्ज पर पुन: भाजपा चुनाव मैदान में है। जनता पर पूर्ण विश्वास है। वह फिर से भाजपा को भारी बहुमत प्रदान करेगी।

वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता बागेश्वर विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में विधानसभा में बेहतर काम हुए हैं। कोरोनाकाल में जिला अस्पताल में छह आइसीयू बैड, दो आक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही बच्चों के लिए अलग वार्ड की स्थापना की गई। पांच करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन स्वीकृत है। ब्लड बैंक की स्थापना हुई। ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ। कोविड प्रभावितों के लिए आइसीयू लगाए गए। डायलिसिस यूनिट स्वीकृत है। और कैंसर यूनिट को भी स्वीकृति मिल गई है। जिला असपताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरुड़, उप केंद्र काफलीगैर को पहली बार एंबुलेंस की सुविधा मिल सकी है। विधानसभा के प्रत्येक गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प पूरा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आनलाइन पढ़ाई को आसान किया। लगभग पांच हजार से अधिक बच्चों को लैपटाप दिए गए। गरीब बच्चों को सीएम को यह तोहफा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर काम हो रहे हैं।

मुख्य वक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को लेकर राज्य निर्माण के बाद पहली बार भाजपा को भारी बहुमत मिला। तब राज्य खनन माफियाओं के हवाले था। भ्रष्टाचार चरम पर था। अब विकास के मामले में उत्तराखंड सबसे आगे है। जनता को तमाम सुविधाएं पहुंचाने का काम हुआ है। कोरोनाकाल में आक्सीजन प्लांट लगाए गए, डाक्टर की संख्या बढ़ाई गई। पूरे देश को राशन उपलब्ध कराया गया। अनाथ बच्चों को सरकार ने मदद की। महिलाओं का सम्मान किया। आंगनबाड़ी, आशाओं, पीआरडी, अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया और उन्हें राहत मिली। किसान को आगे बढ़ाया। उनके खातों में किसान निधि दी। उनकी आय दोगुनी हुई है। संचालन प्रदेश महामंत्री एवं संयोजक वर्चुअल जनसभा पुष्कर काला ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments