Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव: चार नामांकन सही पाए गए, एक का पर्चा खारिज, निर्दलीय...

चंपावत उपचुनाव: चार नामांकन सही पाए गए, एक का पर्चा खारिज, निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर मिले फर्जी

चंपावत। चंपावत उपचुनाव में चार नामांकन सही पाए गए जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बेलवाल का पर्चा प्रस्तावकों के फर्जी हस्ताक्षर के कारण खारिज कर दिया गया है। हस्ताक्षर को लेकर आई आपत्ति पर रात आठ बजे से करीब 10 बजे तक सुनवाई के बाद नामांकन खारिज कर दिया गया।  

बेलवाल के नामांकन पत्र में दर्ज प्रस्तावकों ने खुद के हस्ताक्षर होने से इनकार किया है। इसे लेकर प्रस्तावक महेश गहतोड़ी, रवींद्र गहतोड़ी, निकिता गहतोड़ी, सुमन गहतोड़ी ने आरओ को पत्र भेजा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी बेलवाल के नामांकन पर हस्ताक्षर को लेकर आई आपत्ति पर रात आठ बजे बाद सुनवाई शुरू हो गई थी। देर रात तक निर्णय आने की संभावना है। 

इन प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए
भाजपा: पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस: निर्मला गहतोड़ी, सपा: मनोज भट्ट उर्फ एलएम भट्ट और निर्दलीय: हिमांशु गड़कोटी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments