Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत में उत्तराखंड के पहले बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, सीएम बाेले-...

चंपावत में उत्तराखंड के पहले बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, सीएम बाेले- पूरे राज्य के लिए मॉडल बनेगा यह महोत्सव

चंपावत। जिले में आज प्रदेश के पहले सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में 6 सीमांत जिलों के बच्चे भाग ले रहे हैँ। चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह विज्ञान महोत्सव पूरे उत्तराखण्ड के लिए मॉडल बनेगा। हमने तय किया है कि एक के बाद एक हर सीमांत जनपद में ऐसे आयोजन हों।

तकनीक के साथ राज्य के बच्चे आगे बढ़ें
प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा, हम चाहते हैं कि देश और दुनिया की तकनीक के साथ हमारे राज्य के बच्चे आगे बढ़ें। आज ज्ञान विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं, जो ज्ञान विज्ञान के बिना संभव हो। इस शानदार आयोजन के लिए मैं यूकॉस्ट की ओर से आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे सभी वैज्ञानिकों, बाल वैज्ञानिकों, छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस बाल विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों तक विज्ञान की गूंज के साथ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

विज्ञान और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दे रही हमारी सरकार
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विज्ञान और अनुसंधान पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। विज्ञान के बिना नवाचार का सपना साकार नहीं हो सकता है। राज्य में वैज्ञानिक सोच का विकास हो इसके लिए साइंस सिटी का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क भी विकसित कर रही है। यह देश का पहला एस्ट्रो पार्क होगा।

दो दिनी है ये महोत्सव
प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन यूकॉस्ट की ओर से चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में किया जा रहा है। दो दिनी यह महोत्सव 20 नवंबर तक चलेगा। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के मुताबिक, राज्य के छह सीमांत जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के 250 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। इसका उद्​देश्य राज्य के दूरस्थ विद्यालयों के छात्रों को पारंपरिक ज्ञान के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। साथ ही आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का राज्य में वृहद विस्तार करना भी महोत्सव का उद्​देश्य है।

ये होगा महोत्सव में
इस बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभागियों को विज्ञान प्रदर्शनी, वैज्ञानिक कार्यशाला, दूरबीन के माध्यम से आकाश अवलोकन, तारामंडल शो, विज्ञान फिल्म शो आदि के माध्यम से आमंत्रित वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करने, उनके व्याख्यान सुनकर उनसे मार्गदर्शन लेने का अवसर भी मिलेगा। 20 नवंबर को राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह समापन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments