Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून-मसूरी में आज तीव्र बौछारों के आसार, सात जिलों के लिए यलो...

दून-मसूरी में आज तीव्र बौछारों के आसार, सात जिलों के लिए यलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बादलों के डेरे के बीच बौछारों का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून में तीव्र बौछार के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बदरीनाथ हाईवे कई जगह मलबा आने बंद
चमोली में बदरीनाथ हाईवे कई जगह मलबा आने बंद पड़ा है। हाईवे छिनका और टयापुल विष्णु प्रयाग में भूस्खलन से बंद है। मार्ग खोलने का काम जारी है।

गंगोत्री हाईवे लालढांग के पास बंद
उत्तरकाशी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात के समय वर्षा हुई।‌ वर्तमान में भी यहां मौसम खराब बना हुआ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान लालढांग भटवाड़ी के पास थिरांग, हेल्गूगाड़ के पास यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में धरासू से गंगोत्री तक मार्ग यातायात सुचारू है।

सात जिलों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। आज देहरादून, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments