Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदो लाख में हुआ था बहराइच से अपहृत नौ माह के मासूम...

दो लाख में हुआ था बहराइच से अपहृत नौ माह के मासूम का सौदा, पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा

बहराइच। एक अक्टूबर 2021 को कैसरगंज के हिंदूपुरवा गांव से नौ माह के मासूम का अपहरण कर लिया गया था। एसपी की सक्रियता के चलते आखिरकार पुलिस टीम ने तीन माह बाद अपहृत बालक को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा करने के फेर में है।

कैसरगंज के हिंदूपुरवा चौराहे के निकट एक अक्टूबर को बशीर अहमद की पत्नी रशीदा अपने नौ माह के बेटे फयाज के साथ घर पर सो रही थी। देर रात लगभग 12 बजे कुछ लोग आए और मां की गोद से बेटे का अपहरण कर फरार हो गए थे। घटना से पुलिस की साख को भी बट्टा लगा था। छह जनवरी को जिले का कार्यभार संभालने के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने मासूम की बरामदगी को चुनौती मानते हुए एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया था।

सूत्रों कि मानें तो पूरे मामले में मासूम की मां भी पुलिस के रडार पर है। बच्चे का अपहरण करने के बाद उसे लखनऊ निवासी महिला के हाथ एक लाख रुपये में बेचा गया था। इसके बाद महिला ने उत्तराखंड निवासी एक अधिकारी के परिवार से दो लाख रुपये में मासूम का सौदा कर उसे बेच दिया था। पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद मासूम को तीन माह बाद सकुशल बरामद कर लिया। घटना में शामिल अपहरणकर्ताओं के गिरेबां तक पुलिस के हाथ भी पहुंच चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के तार किसी बड़े मानव तस्कर से जुड़े हैं। कर सकती है पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments