Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधनतेरस पर भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय सहित...

धनतेरस पर भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में किया प्रदर्शन

चम्पावत : मानदेय बढ़ाए जान की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धन तेरस के दिन भी धरना दिया। उन्होंने सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि लोग धनतेरस पर खरीदारी करने बाजारों में हैं लेकिन वे अपना जरूरी काम छोड़कर धरना देने के लिए मजबूर हैं।

चम्पावत में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि त्योहारी सीजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुशी मनाने के बजाए सरकार द्वारा दिए गए दर्द का रोना रो रही हैं। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपया किए जाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन करने वालों में दीपा पांडेय, निर्मला जोशी, नारायणी भट्ट, विनीता आर्या, हेमा भट्ट, ममता बोहरा, सावित्री रावत, शांति गोस्वामी, लक्ष्मी जोशी, हेमा बोहरा आदि शामिल रहीं। लोहाघाट तहसील परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कविता जोशी, जानकी तिवारी, विमला अधिकारी, सुमन पांडेय, माया देवी आदि मौजूद रहीं।

बाराकोट में संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में प्रेमा बोहरा, कविता बोहरा, निशा जोशी, लक्ष्मी ओली, तुलसी बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, मंजू जोशी, निर्मला आदि शामिल हुईं। तहसील परिसर में ब्लाक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला। कहा कि राज्य सरकार ने उनकी हर तरह से उपेक्षा ही की है। कहा कि मानदेय में बढ़ोत्तरी के बाद ही वे बीएलओ का काम करेंगी। इस दौरान सरोज मौनी, गोविंदी पंत, दीपा शर्मा, निर्मला, शकुंतला, उषा चंद्र आदि मौजूद रहे।                

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments