Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनामांकन के बाद जनसभा, शंख ध्वनि से किया सीएम धामी का स्वागत,...

नामांकन के बाद जनसभा, शंख ध्वनि से किया सीएम धामी का स्वागत, मंच पर पहुंचे पार्टी के दिग्गज

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन कराया। चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

मंच पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज, जनसभा में उमड़ी भीड़

नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम धामी जनसभा के लिए पहुंच गए हैं। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता भी जनसभा के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसभा की भीड़ देखकर सीएम सहित सभी नेता गदगद हैं। मंच पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निंशक, अजय भट्ट सहित तमाम नेता मौजूद हैं। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments