Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनाले में बही बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस, बाल-बाल बचे...

नाले में बही बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

टनकपुर (चम्पावत) : पहाड़ पर हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर सड़के मलबे से बंद है तो कई जगह पानी के तेज बहाव से हादसे हो चुके। मंगलवार सुबह टनकपुर में बच्चों को स्कूल लाने के लिए जा रही बस किरोड़ा नाला के तेज बहाव में आकर पलट गई। गनीमत रही कि इसमें बच्चे नहीं थे। बस के आगे का शीशा टूटने से चालक-परिचालक ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई। इसके चालक ने बताया कि वहां पर एक कार फंसी हुई है। साथ ही पूर्णागिरि दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु भी नाले के तेज होने से फंस गए है। 

मंगलवार सुबह 6.25 बजे एमडीएम स्कूल की बस बच्चों को लेने थ्वालखेड़ा जा रही थी। इस बीच किरोड़ा नाले में जलस्तर बढ़ गया। प्रबंधक धर्मेंद्र चंद्र को सूचना मिली कि किरोला नाला बढ़ रहा है तो उन्होंने चालक को वापस आने को कहा। इसके बाद चालक बिना बच्चों को लिए वापस आ रहा था।

वापसी के दाैरान किरोड़ा नाले के किनारे पर बस तेज बहाव की चपेट में आ गई और पलट गई। बस में चालक कमलेश सार्की व परिचालक योगेश पंत ही थे। बस नाले में गिरने से बस का आगे का बाया शीशा टूट गया। जिससे चालक परिचालक उस से बाहर निकल आए। दोनों को चोट आई है। 

दोनों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने कहा की पानी को देख वह घबरा गया था। तेज बहाव में अंदाजा न होने से बस का एक पहिया फिसलकर नाले में चला गया। इससे बस गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एसडीआरएफ और फायर की टीम पहुंच गई।

वहीं एक यात्री की कार बीच में फंसी हुई है। हालांकि वह सुरक्षित है। इसके अलावा पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालु भी किरोड़ा नाले के बढ़ने से उसके पास फंसे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments