Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ पर नशे में धुत चालक ने दौड़ाई उत्तराखंड परिवहन की बस,...

पहाड़ पर नशे में धुत चालक ने दौड़ाई उत्तराखंड परिवहन की बस, चालक गिरफ्तार

बागेश्वर : उत्तराखंड में पहाड़ी रास्ते एक तो वैसे ही खतरनाक होते हैं। ऊपर से यदि आपको पता चले कि आपका चालक नशे में गाड़ी चला रहा है तो सांस हलक में अटकना स्वाभाविक है। पहाड़ पर नशे की लत बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है। कालेज के बच्चे से लेकर हर वर्ग इसकी गिरफ्त में है। गुरुवार को नशे की हालत में बस चला रहे एक रोडवेज चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को भेजा गया है।

गुरुवार को डंगोली चौकी पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। देवाल से आ रही रोडवेज की बस को कंधार वैरियर पर रोका गया। चालक खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। बस में लगभग 19 यात्री थी। वह यात्री भी परेशान थे। बस रुकते ही वह भी उतर गए और पुलिस से शिकायत करने लगे। जांच करने पर चालक डंगोली निवासी गोविंद नाथ शराब के नशे में पाया गया। तब तक वह करीब 25 किमी बस चला चुका है। ऐसे में कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बस सहित यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता था या फिर अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे।

पुलिस ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 185, 202, 207 के तहत चालान कर गिरफ्तार किया। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बस में बैठे यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य स्थानों की ओर भेजा। चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन कार्यालय को प्रेषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments