Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीजी काॅलेज में छात्रा से छेड़खानी पर बवाल, भड़के छात्रों ने की...

पीजी काॅलेज में छात्रा से छेड़खानी पर बवाल, भड़के छात्रों ने की आरोपी प्राध्यापक काे पीटने की कोशिश

बागेश्वर : जिले में उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा ने कॉलेज के प्राध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी शिकायत प्राचार्य से भी की, मगर काेई कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। छात्र-छात्राएं प्राध्यापक को पीटने को आतुर हो गए। इस पर प्राध्यापक प्राचार्य के कक्ष में जाकर छुप गए।

छात्र बोले- पहले भी कॉलेज में हो चुकीं ऐसी घटनाएं
मामला बागेश्वर के राजकीय पीजी कॉलेज का है। गुरुवार को यहां छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्र- छात्राएं भड़क गए। उन्होंने आरोपी प्राध्यापक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्हें तत्काल कालेज से हटाने की मांग पर अड़ गए। छात्रों ने कहा कि आए दिन कालेज में छात्राओं का उत्पीड़न हो रहा है। पूर्व में एक प्राध्यापक ने छात्रा को भगाया था। बाद में उससे विवाह भी किया था। लेकिन तब मामला शांत हो गया था।

तीन दिन पूर्व हुई छेड़खानी
अब तीन दिन पूर्व एक छात्रा ने प्राध्यापक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे काॅलेज की छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गुरु यदि इस तरह की हरकतें करेगा तो अनुशासन बिगड़ जाएगा। उन्होंने आरोपित प्राध्यापक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उसे कालेज से हटाने की मांग की।

पुलिस से तीखी नोकझोंक
मामला बिगड़ते देख पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि तहरीर नहीं आई है। छात्रा प्राथमिकी दर्ज कराए तो उस पर नियमों के आधार पर कार्रवाई होगी।

प्राचार्य बोले- महिला प्रकोष्ठ कर रही जांच
इधर, प्रभारी प्राचार्य डा. एसएस धपोला ने कहा कि छात्रा का शिकायती पत्र मिला है, जिसे जांच के लिए महिला निवारण प्रकोष्ठ को दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट आएगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाएगी। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, दीपक गस्याल, प्रकाश वाछमी, हरेंद्र दानू, आशीष कुमार, कुनाल डयाराकोटी, बबलू मेहरा, योगेश जोशी, दर्शन जोशी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments