Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ीबैंड से लेकर अमसरकोट तक के जंगल खाक

पौड़ीबैंड से लेकर अमसरकोट तक के जंगल खाक

बागेश्वर: होली पर भी जिले के जंगल सुरक्षित नहीं रहे। मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को पौड़ीबैंड, बिलौना तथा अमसरकोट के जंगल सुलगते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया, जबकि दूरस्थ्य क्षेत्र के जंगल अभी भी जल रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है।

बीते मंगलवार की देर शाम पौड़ीबैंड के पास के जंगल में आग लग गई। यह आग बुधवार तक फैलती रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके अलावा बिलौना, अमसरकोट व खोलियागांव के जंगलों में आग लगी है।

दूरस्थ क्षेत्र के गांव तक दमकल विभाग व वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। गुरुवार को भी जंगलों से धुआं निकल रहा है। आग के लगातार फैलने से आसपास रह रहे लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की अपील की है।

पौड़ी बैंड की आग बुझाने में नवीन जोशी, चंद्रप्रकाश, प्रकाश पंत, आनंद सिंह, रवि सिंह राणा, भारत नेगी शामिल थे। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जहां से भी जंगलों के आग सूचना आ रही है वहां टीम भेजी जा रही है। आग बुझाने में दमकल विभाग भी लगातार सहयोग कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments