Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबदरीनाथ धाम: माता मूर्ति उत्सव में उमड़े श्रद्धालु, देवडोली में बैठकर माता...

बदरीनाथ धाम: माता मूर्ति उत्सव में उमड़े श्रद्धालु, देवडोली में बैठकर माता से मिलने माणा रवाना हुए उद्धव

बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव

बदरीनाथ धाम में आयोजित माता मूर्ति उत्सव में आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी बद्रीश पंचायत से बाहर आकर सिंहद्वार से देव डोली में बैठकर मातामूर्ति को मिलने माणा की ओर रवाना हुए। इस दौरान बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल भी इस मेले में शामिल हुए।

हर वर्ष भाद्रपद बामन द्वादशी के अवसर पर यह मेला बदरीनाथ धाम में आयोजित होता है। मेले के दौरान माणा गांव की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करती हैं। इसके तहत आज उद्धव जी माता मूर्ति से मिलेंगे व कुशलक्षेम बताएंगे।

इसके बाद अभिषेक, पूजा-अर्चना व दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर में विधि विधान पूर्वक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान तीन बजे तक बदरीनाथ धाम का मंदिर बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे से पूर्व उद्धव जी की डोली बदरीनाथ धाम वापस आ जाएगी और मंदिर केगर्भगृह में विराजमान हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments