Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में दो बारिश से सड़क पर आया मलबा, दो रोड बावागमन...

बागेश्वर में दो बारिश से सड़क पर आया मलबा, दो रोड बावागमन के लिए बंद

बागेश्वर। कपकोट और दुग नाकुरी क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण तीन ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग अवरूद्व हो गए हैं। सौंग मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आने से कई वाहन फंस गए हैं। यात्री वाहनों से उतर कर स्वयं ही सड़क से पत्थर आदि हटा कर आगे की यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं।

बारिश के कारण खड़लेख-भनार मोटर मार्ग किमी दो में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। धरमघर-माजखेत सड़क किमी दस में मलबे से पट गई है। चेटाबगड़ सड़क किमी छह और सात में भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। दुलम से सौंग तक सड़क जगह-जगह मलबा आ गया है। यात्री मलबा हटाकर आगे की यात्रा कर रहे हैं। जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments