Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में पाहड़ी से स्कूटी सवार पर गिरा मलबा, दबने से मौत

बागेश्वर में पाहड़ी से स्कूटी सवार पर गिरा मलबा, दबने से मौत

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में भटोली-मिहिनिया मार्ग पर स्कूटी से जा रहा व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भूस्खलन का मलबा सीधे नीचे रोड पर लंबे समय से जा रहा है। जिसके कारण सड़क जानलेवा बनी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पीपली चौक मंडलसेरा वार्ड निवासी 56 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद मंगलवार की सुबह स्कूटी लेकर मिहिनिया गांव की तरफ जा रहा था। थुणाई के समीप पहाडी से अचानक भारी भूस्खलन हो गया। वह स्कूटी समेत मलबे में दब गया।

आसपास के लोगों ने उसे देख लिया और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे के साथ भारी मात्रा में पानी में आने लगा। जिसके कारण वह स्कूटी सवार को बचा नहीं सके। फायर बिग्रेड की टीम ने मलबे से घायल को बाहर निकला और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक रोजना इसी मार्ग से गोमती नदी की तरफ जाता था। वह मछली मारकर उन्हें बेचता था। जिससे उसकी आजीविका चलती थी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments