Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में मलबा आने से सड़कें बंद

बागेश्वर में मलबा आने से सड़कें बंद

हिमालयी गांवों में वर्षा होने से जन जीवन प्रभावित होने लगा है। बागेश्वर में मलबा आने से दो सड़कें आवागमन के लिए बंद हो गई हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ने से पेयजल संकट गहरा गया है। जिले के अन्य क्षेत्रों में सोमवार सुबह से रुक रुककर वर्षा हो रही है। नामती चेतबगड़ और सूपी मोटर मार्ग पर भूस्खलन से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात व्यवस्था ठप हो गया है।

गांवों में टैक्सी आदि वाहन फंसे हुए हैं। जिससे लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए लोडर मशीन भेजने के लिए सड़क महकमों से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments