Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में विवाह समारोह में शामिल होकर पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को...

बागेश्वर में विवाह समारोह में शामिल होकर पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को पहनाया मास्क,संस्कृत में लिया गया कोरोना के बचाव का संकल्प।

कोतवाली बागेश्वर के_क्षेत्र बिलौना ग्राम में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर वधु व उपस्थित लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए देव भाषा संस्कृत में संकल्प लिया गया lकोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रम के क्रम में मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर के बिलौना ग्राम में एक विवाह_समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु व उपस्थित सभी लोगों को विवाह मंडप में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करते हुवे देव भाषा संस्कृत में सभी के द्वारा संकल्प लिया गया.
इस दौरान पुलिस_अधीक्षक द्वारा विवाह समारोह वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आपस में सामाजिक दूरी का पालन करने, हमेशा फेस मास्क का प्रयोग करने, अपने हाथों को बार-बार धोने या सैनिटाईज करने व अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में ना जाने के सम्बन्ध में बताया गया तथा उपस्थित लोगों से कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नही हुआ है इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन करें व इसमें ढिलाई नहीं बरतें तथा इस सम्बन्ध में अपने परिजनों व सम्बन्धियों को भी जागरूक करें। विवाह समारोह में उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के जनजागरूकता कार्यक्रम को नये स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए काफी सराहा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विवाह समारोह के माध्यम से ग्रामीण जनता/जनसामान्य को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव/रोकथाम के सम्बन्ध में जागरूक करना था
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments