Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच...

बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच की मौत

उत्तराखंड में बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

पांच बंगाली पर्यटकों की मौत
जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है।

टक्कर के बाद एक वाहन खाई में गिरा
घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सात लोग घायल
वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments