Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरममता बनर्जी का हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुतला फूंका

ममता बनर्जी का हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुतला फूंका


देहरादून। संवाददाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कथित जेहादियों द्वारा स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या किये जाने के विरोध में आज अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लैसंडाउन चौक पर ममता बनर्जी सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र नेगी द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि पिछले कुछ समय से भारत में जेहादियों द्वारा हिन्दू कार्यकर्ताओं गौरक्षकों की हत्या की जा रही है।

हाल में ही पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रकाश पाल जो कि स्वंय सेवक है उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी व आठ वर्षीय पुत्र आनन्द मण्डल की घर में घुसकर जेहादियों द्वारा हत्या कर दी गयी।
जिसके विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे भारत वर्ष में विरोध प्रदर्शन कर सरकार से मांग की है कि ऐसे जेहादियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाये और पश्चिमी बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में नाकाम रहती है तो हम पूरे देश में उग्र आंदोलन करने को विवश होगें जिसके लिए शासन प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा। इस मौके पर संजीव कुकरेजा, मनीष कुडियाल, कृपाल सिंह नेगी, विजेन्द्र सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments