Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमाल्टा और नीबू खरीदेगा उद्यान विभाग

माल्टा और नीबू खरीदेगा उद्यान विभाग

बागेश्वर। राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) फलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। सी ग्रेड माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) सी ग्रेड फलों के लिए क्रमश: आठ रुपये एवं पांच रुपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है। उद्यान विभाग ने माल्टा एवं पहाड़ी नीबू फलों के उर्पाजन की कार्रवाई शुरू कर दी है। काश्तकारों को मंडी तक ढुलान का खर्चा भी नहीं देना पड़ेगा।

जिले में 666.89 हेक्टेयर भूमि में माल्टा, संतरा, बड़ा नीबू आदि की फसल होती है। लगभग 30 हजार किसानों ने पेड़ लगाए हैं। लगभग 10 हजार किसानों के पास बेचने के लायक फल उत्पादित होते हैं। 4264.52 मिट्रिक टन नीबू प्रजाति के फलों की पैदावार जिले में हो रही है। सरकार ने अब समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। उद्यान सचल दल केंद्रों के प्रभारियों योजना के क्रियान्वयन में जुट गए हैं। यह योजना उद्यान कार्ड धारकों के लिए होगी। ठेकेदार व बिचौलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे। माल्टा एवं पहाड़ी नीबू की क्रय 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। क्रय किए जाने वाले सी ग्रेड माल्टा फलों का न्यूनतम व्यास 50 मिमी तथा नीबू(गलगल) का व्यास 70 मिमी से अधिक होना आवश्यक है। 80 रुपये किलो बिक रहा संतरा।

डोबा गांव निवासी माधुली देवी बुधवार को संतरा लेकर आई थी। दुग बाजार में डलिया रखते ही, वह पूरा बिक गया। उन्होंने बताया कि 80 रुपये किलो बेच रहे हैं। सरकार से मिलने वाला समर्थन मूल्य कम है। वह बड़े काश्तकारों के लिए अच्छा है। जिनका माल रामनगर आदि जाता है। माल्टा, नीबू और संतरा आदि की खरीद शुरू हो गई है। रामनगर की एक एजेंसी को काम दिया गया है। किसान समर्थन मूल्य के अनुसार उसे माल दे रहे हैं। किसानों को ढुलान का पैसा भी नहीं देना है।

– आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, बागेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments