Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरयुवक को लोगों ने चोर समझ कर पीटा, सिर पर आई गंभीर...

युवक को लोगों ने चोर समझ कर पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट

प्रतीकात्मक तस्वीर


रुद्रपुर। ग्राम बगवाला में दो दोस्तों संग गए एक युवक को लोगों ने चोर समझ कर पीट दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का इलाज कराया।
पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस को अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि मूलरूप से पीलीभीत व हाल में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय सक्सेना बुधवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ बागवाला में एक पोल्ट्री फार्म पर गया था।

रात में पहुचने के कारण यहां लोगों ने तीनों को चोर समझ लिया। लोगों ने विजय को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दोस्त फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने विजय की पिटाई कर दी। उसके सिर पर डंडे भी मारे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाल कैलाश भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments