Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवनंतरा रिजॉर्ट केस : 72 दिन से चल रहा धरना स्थगित सीएम...

वनंतरा रिजॉर्ट केस : 72 दिन से चल रहा धरना स्थगित सीएम के आश्वासन पर, कहा – बेटी को न्याय दिलाएगी सरकार

ऋषिकेश : वनंतरा मामले में युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 72 दिन से चलाया जा रहा धरना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने धरना स्थगित कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार बेटी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है।

वनंतरा मामले में युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से बेमियादी अनशन, क्रमिक अनशन और धरना देकर बेटी को न्याय देने की मांग की थी। इस मामले में राजधानी कूच के दौरान कई आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments