Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवृद्धा को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार

वृद्धा को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार

बागेश्वर : काफलीगैर तहसील के असों गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को निवाला बना दिया है। सुबह के समय गुलदार वृद्धा को उनके घर के आंगन से उठा ले गया। खेतों के बीच लेकर वृद्धा का सर धड़ से अलग कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को देर से मिली। वन और पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर उसे ग्रामीणों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

असों गांव की 85 वर्षीय गाउली देवी पत्नी स्व. धरम सिंह घर में अकेली रहती थी। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह शौच के लिए आंगन के दूसरी छोर पर बने शौचालय की तरफ जाने लगी। पहले से सेंध लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटते हुए लगभग 10 मीटर की दूरी पर खेतों की तरफ ले गया। वहां सर और धड़ अलग कर दिया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह लगभग सात बजे लगी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग, पुलिस और उपजिलाधिकारी की टीम पौने नौ बजे गांव पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुलदार का आतंक पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा था। कई मवेशियों को भी वह अपना निवाला बना चुका था। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार के हमले से वृद्धा की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। वृद्धा अकेली रहती थी। तरमोली गांव निवासी नारायण सिंह मृतका के दामाद हैं। उन्हें 15 हजार रुपये की अहैतुक धनराशि प्रदान की गई है। इस मौके पर एसडीएम हरगिरी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments