Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसांसद अजय टम्टा ने कहा, चम्पावत-बागेश्वर में भी खुलेंगे मेडिकल कालेज ;...

सांसद अजय टम्टा ने कहा, चम्पावत-बागेश्वर में भी खुलेंगे मेडिकल कालेज ; मेडिकल कॉलेज को भूमि तलाशने के निर्देश

चम्पावत : केंद्र सरकार ने २०२० के बजट में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इस योजना के तहत चम्पावत-बागेश्वर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा का।

चम्पावत पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उनके अनुरोध पर हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक बुलाकर ऑलवेदर रोड में तेजी लाने के निर्देश दिए। काठगोदाम, हैड़ाखान होते हुए रीठासाहिब रोड को और बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। घाट से अल्मोड़ा रोड के चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज को भूमि तलाशने के दिए गए निर्देश

सांसद टम्टा ने बताया कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए 468 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चम्पावत व बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाशने के लिए कहा गया है। टनकपुर से लंबी दूरी टे्रन चलाने के लिए भी कवायद की जा रही है। जल्द ही टनकपुर से बांद्रा व बरेली से भुज को जाने वाले भुज एक्सप्रेस का भी संचालन टनकपुर से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments