Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराया नामांकन, मेगा रोड शो के बाद...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराया नामांकन, मेगा रोड शो के बाद अब करेंगे जनसभा

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन कराया। चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

मेगा रोड शो के बाद करेंगे जनसभा
90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद सीएम धामी चंपावत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई समर्थक मौजूद रहे। यहां पहुंचते ही सीएम धामी ने अपना नामांकन कराया। उन्हें एक बजे नामांकन करना था, लेकिन रोड शो करने के बाद वह सीधे नामांकन के लिए पहुंचे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments