Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसोशल मीडिया के मैसेज का संज्ञान लेकर उत्तराखंड डीजीपी ने फायरमैन की...

सोशल मीडिया के मैसेज का संज्ञान लेकर उत्तराखंड डीजीपी ने फायरमैन की बेटी के इलाज को दिलाए 12 लाख

बागेश्वर।डीजीपी अशोक कुमार ने सोशल मीडिया में चले मैसेज का संज्ञान लेकर यहां कार्यरत फायरमैन की मासूम बेटी के इलाज के लिए 12 लाख रुपये की रकम उपलब्ध कराई है। फायरमैन की ढाई साल की बेटी का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। वह इस वक्त पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कपकोट में तैनात फायरमैन बलवंत सिंह राणा की ढाई साल की बेटी अक्षिता बीमार चल रही है। वह इस वक्त पीजीआई लखनऊ में भर्ती है।

बच्ची का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसका खर्च लगभग 12 लाख रुपये बताया गया। सोशल मीडिया में चले मैसेज से इस बात की जानकारी डीजीपी अशोक कुमार को हुई। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसका संज्ञान लेते हुए कर्मचारी जीवन रक्षा निधि से 12 लाख रुपये उपलब्ध कराए। फायरमैन बलवंत सिंह के खाते में यह धनराशि पहुंच भी गई है। इससे पहले डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी भी ली थी। साथ ही डीजीपी ने पीजीआई लखनऊ में संबंधित चिकित्सरों से भी बात कर बीमार मासूम का पूरा ध्यान रखने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments