Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में भाई ने ही बहनों की इज्जत पर डाला डाका, पाक्सो...

हल्द्वानी में भाई ने ही बहनों की इज्जत पर डाला डाका, पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशी आज

हल्द्वानी : हल्द्वानी में भाई बहन के संबंधों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। भाई ने ही बहनों की इज्जत पर ही डाका डाला है। मामला शहर के मुखानी थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में बड़े भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदका दर्ज कराने वाली बड़ी बहन का कहना है कि उसके संग भी छेड़खानी की गई है। संवेदनशील मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुखानी थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर सौंप बताया था कि उसका बालिग भाई 13 साल की छोटी बहन संग अश्लील हरकतें करता है। घर के बाकी सदस्यों के किसी काम से बाहर होने पर कई बार वह ऐसी घिनौनी हरकत कर चुका है। छोटी बहन के विरोध करने पर धमकाने लगता है। इसके अलावा उसके संग भी छेड़खानी की गई। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो व छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments