Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहोली पर गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद कनखल में युवकों...

होली पर गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद कनखल में युवकों के बीच हुई तलवारबाजी, तीन बुरी तरह घायल

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में होली के दिन युवकों ने तलवारबाजी कर दी। गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से कई आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments