Saturday, March 7, 2026
Homeअपराध10 मिनट, 10 करोड़ की लूट: कीमती आभूषण शोरूम में सजाने की...

10 मिनट, 10 करोड़ की लूट: कीमती आभूषण शोरूम में सजाने की थी तैयारी… फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने डाली डकैती

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती

राजधानी देहरादून में बदमाशों ने दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गुरुवार सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी।

10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments