Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकरोड़ पति सीजन नौं में बिहार की महिला ने बीग-बी और दर्शकों...

करोड़ पति सीजन नौं में बिहार की महिला ने बीग-बी और दर्शकों को लोट पोट किया

देहरादून। संवाददाता। सदी के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति शुरू हो चला है। शो का नवां संस्करण शुरू होते ही उस वक्त चर्चाओं में आ गया। जब एक महिला प्रतिभागी ने खुद को बीग के परिवार का टू काॅपी बताया। उसका दिलचस्प वाख्या सुन बीग-बी सहित सभी दर्शक लोट-पोट हो गए।

इन दिनों टीवी पर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति छाया हुआ है। गुरुवार को शो में बिहार की नेहा हॉट सीट पर आई। नेहा एक हाउसवाइफ हैं। शो में जैसी ही वो आईं वैसे ही पूरा माहौल रोमांचित कर दिया। इस दौरान बिग बी भी नेहा के चुलबुले अंदाज के फैन हो गए। नेहा ने बिग बी को बताया कि उनके जेठ का नाम अमित और जेठानी का नाम जया है। बिग बी भी नेहा की बात सुनकर लोट पोट हो गए।

नेहा ने फिर आगे जो बताया उसके बाद तो बिग बी भी हैरान हो गए। नेहा ने बताया कि उनके पति का नाम अभिषेक है, बस फिर क्या था, नेहा की बात सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उसके बाद नेहा ने कहा कि उनके ससुर को ऐश्वर्या राय जैसी बहू चाहिए थी, तो शायद उनके ससुर को उनमें ऐश्वर्या राय के कुछ कुछ गुण दिखाई दिए होंगे तभी उन्होंने मुझे चुना।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments