Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमंत्री प्रकाश पंत और ओएसडी ने किया जनसमस्याओं का निवारण

मंत्री प्रकाश पंत और ओएसडी ने किया जनसमस्याओं का निवारण

देहरादून। संवाददाता। जनता दरबार में बुधवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बारी थी मगर वो किसी निजी काम के चलते समय पर नहीं आ सकें। जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट ने जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। दोपहर मंत्री पंत कार्यालय पहंुचे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनता के समाने अपनी मौजूदगी दर्ज की। हालांकि कुछ समय बाद वो वहां से चले गए। जिसके बाद मंत्री जनता की समस्याओं का निस्तारण करते दिखें।

सुबह से ही जनता दरबार में फरियादियों का जमावड़ा लगा था। मंत्री के किसी वजह से न आने के चलते उर्वादत्त भट्ट ने अपनी जिम्मेंदारी संभाली दोपहर के समय मंत्री ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निवारण भी किया। इस कुछ आर्थिक सहायता से जुड़े मामलें भी सामने आए। कुछ मामलों में मंत्रीगण फोन ही फोन निस्तारण करते देखे जा सकते हैं। जबकी जटिल मामलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments