Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसहासी सैनिक की तरह कटी गर्दन से फर्स पर रेंगता रहा मासूम...

सहासी सैनिक की तरह कटी गर्दन से फर्स पर रेंगता रहा मासूम प्रघुमन

देहरादून। संवाददाता।
प्रद्युम्न हत्याकांड में चैकाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिससें पुलिस ये अंदाजा लगा रही है कि प्रघुमन दम तोड़ने से पहले बाथरूम की फर्स पर कटी गर्दन से रेंगते हुए बाहर आने का प्रयास कर रहा था। बता दे कि पहले तो स्कूल प्रशासन ने उस ओर सीसीटीवी नहीं होने की बात को कबूल किया। मगर जब जांच टीम ने सख्ताई दिखाई तो फुटेज का सच सामने आया। वहीं पुलिस अब और भी बारिकी से मामलें की जांच में जुटी हुई है।

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में सीसीटीवी का एक सनसनीखेज फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में जो दिखा उसे देखकर सब चैंक गए। फुटेज में खून से लथपथ प्रद्युम्न एक जंबाज जवान की तरह अपनी कटी गर्दन थाम रेंगते हुए टॉयलेट से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इस वीडियो का एसआइटी टीम ने कई बार देखा।

एसआइटी टीम स्कूल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर प्रद्युम्न के एक-एक पल का रिकार्ड खंगाल रही है। बता दें कि अब तक टॉयलेट के बाहर का कैमरा बंद होने की बात कही गई थी, लेकिन वह चालू था। इस कैमरे में टॉयलेट के अंदर के दृश्य के अलावा सारा माजरा कैद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments