Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर'कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर' शो 18 नवंबर को मसूरी में; कपिल...

‘कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर’ शो 18 नवंबर को मसूरी में; कपिल शर्मा के कामेडी शो से हुए प्रसिद्ध

देहरादून (संवाददाता):  18 नवंबर को मसूरी में कॉमेडी और म्यूजिकशो होगा, जिस में कपिल शर्मा कामेडी शो से प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर भाग लेगे. यह शो ‘कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर’ के नाम से आयोजित होगा.  इसमें कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडी के किरदारों से सबको को लोट-पोट करेंगे.  वहीं, बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी ‘काला चश्मा’, ‘सटर्डे-सटर्डे’जैसे मशहूर गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

बीते शुक्रवार को कनक चौक स्थित एक होटल में बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी व सहकलाकार फराह लखानी पत्रकारों से मुखातिब हुए.  सिंगर इंदीप बख्शी ने कहा कि उनका देहरादून से खास लगाव रहा है.  वह पिछले तीन वर्षो से समय-समय पर दूनवासियों के बीच आते रहे हैं. बताया कि कबीर एंटरटेनमेंट व कासा एंटरटेनमेंट की ओर से 18 नवंबर को फुट हिल्स गार्डन मसूरी में ‘कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर’ कॉमेडी शो का आयोजन किया जाएगा.  इसमें कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, ¨रकी भाभी जैसे प्रसिद्ध हास्य किरदारों से जनता को हंसाएंगे.  शो में वह खुद भी बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति देंगे.  बताया कि यह शो कॉमेडी, संगीत और ग्लैमर से भरा होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments