Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधआईटीबीपी का पूर्व इंस्पेक्टर चरस तस्करी में गिरफ्तार

आईटीबीपी का पूर्व इंस्पेक्टर चरस तस्करी में गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। बसंतविहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने आईटीबीपी के पूर्व इंस्पेक्टर को करीब साढे तीन सौं ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र मेहर चंद मूल निवासी राजस्थान हाल निवासी इंद्रानगर जो साल 2001 में आईटीबीपी से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे उसे चरस पीने की लत होने लगी। कुछ समय बाद चरस पीते-पीते वो चरस की तस्करी भी करने लगा।

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जें से करीब साढ़े तीन सौं ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश होने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments