Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने 15 दिनों में 3324 चालान और 1536 लाइसेंस निरस्त किए

पुलिस ने 15 दिनों में 3324 चालान और 1536 लाइसेंस निरस्त किए

देहरादून। संवाददाता। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये गये 15 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत 3 जनवरी 2019 तक 3324 चालान एवं 1536 ड्राईविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

अशोक कुमार, डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया की अभियान में जुटी उत्तराखंड पुलिस ने राज्य के अलग-अलग स्थानों में मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने ओवर स्पीड वाहन एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों को विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनपर सख्त कार्यवाही की गयी है। साथ ही श्री अशोक कुमार द्वारा यह भी बताया गया की भविष्य में भी समय समय पर सड़क सुरक्षा के लिए इस तरह के विशेष अभियान चलाये जायेंगे, जिससे निरन्तर नियम विरुद्ध चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments