Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधझांसा देकर दुराचर करने वाला पुलिस गिरफ्त में

झांसा देकर दुराचर करने वाला पुलिस गिरफ्त में

देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिध्दोवाला निवासी युवती, उम्र 18 साल ने दुराचार की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले वो कुछ काम से सहेली के साथ प्रेमनगर बाजार गई थी। बाजार से वापसी के दौरान प्रेमनगर चैक पर एक लड़का सूरजभान सिंह पुत्र स्व0 राम देव मूल निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम बडोवाला कार से आया।

युवक ने लिफ्ट देकर रास्ते मे युवती का नंबर ले लिया और अगले दिन से कॉल करने लगा।  दोनों के बीच बात होने लगी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी काफी अच्छी हो गई। युवक ने उसे विश्वास में लेकर जबरदस्ती दुराचार कर डाला। साथ ही युवती अश्लील विडियों भी बना दिया। जिससें युवती किसी को भी इस बारे में न बताए और युवक के हिसाब से चले।

यदि युवती ऐसा नहीं करेगी तो उसका अश्लील विडियों सोशल साइड पर डाल कर बदनाम कर देगा। साथ ही युवक ने उसे ये भी धमकी दी कि पुलिस के पास जाने पर युवती और उसके परिवार को जान से मार देगा। वहीं पुलिस ने बताया कि सूरजभान ने उसी वीडियो का डर दिखाकर पीड़ित के साथ कई बार जबरदस्ती दुराचार किया।

जब पीड़ित द्वारा विरोध किया गया तो सुरजभान अपनी माँ और एक दोस्त राहुल के साथ मिलकर पीड़िता को जबरदस्ती कोर्ट ले जाकर कोर्ट कंपाउंड के शिव मंदिर में शादी कर देहरादून में शादी रजिस्टर करा दी। फिर पीड़िता को अपने घर ये कह कर भगा दिया कि अब तू मेरा कुछ नही कर सकती। युवक द्वारा पीड़िता को यह भी बताया गया कि वह पहले भी एक और लडकी के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। वह भी उसका कुछ नही कर सकी। पुलिस ने युवक पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments