Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधविदेशी युवती को पानीपत से छुड़ाकर लाई इंपावरिंग पिपुल संस्था

विदेशी युवती को पानीपत से छुड़ाकर लाई इंपावरिंग पिपुल संस्था

देहरादून। आशीष बडोला। नेपाल की एक युवती को इंपावरिंग पिपुल संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पानीपत हरियाणा से छुड़ाया गया है। संस्था का मुख्य कार्यालय दून कैनाल रोड पर स्थित है, जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मानव तस्करों के खिलाफ काम करने के लिए जानी जाती है। बता दे कि इस पेचिदा मामलें में संस्था को नेपाल की समाजिक संस्था मैती ने भी सहयोग किया है। 

इंपावरिंग पिपुल संस्था के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें नेपाल मूल की मैती संस्था द्वारा सूचना मिली कि, पानीपत निवासी राजकुमार ने शादी का झांसा देकर जिला कंचनपुर नेपाल मूल एक युवती संगीता शर्मा (काल्पनिक नाम) जिसकी उम्र 16 साल है। पिछले 6 महीने से अपने पास रखा है।

 

संस्था तत्काल अपने सूत्रों के जरिये युवती तक पहुंची। जिसके बाद पीड़िता को आरोपी के चुुंगुल से छुड़ाया गया। संस्था को पूछताछ में पीड़ित संगीता ने बताया कि उसकी पानीपत निवासी राजकुमार से 6 महीने पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी।

 

इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब होने लगे। फिर युवक ने युवती को अपने पास पानीपत शादी का झांसा देकर बुला लिया। युवती पानीपत पहुंची तो युवक ने शादी की आड़ लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

युवती द्वारा शादी के लिए जोर करने पर युवक बात को सिरे से खारिज कर देता। वहीं ज्ञानेंद्र कुमार और उनके साथियों ने अब सकुशल युवती को दिल्ली विदेश मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही युवती के परिजनों को नेपाल में उसकी बरामदगी की सूचना दे दी गई है।

 

युवती के परिजन शानिवार शाम 6 बजे दिल्ली पहुंच। वहीं इंपावरिंग पिपुल संस्था के कार्यकर्ता मिशन की सफलता के बाद दून पहुंच चुके हैं, युवती को उसके परिजनों तक पहुंचाने के बाद संस्था के कार्यकर्ताओं ने चैन की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments