Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसगाई समारोह से बच्ची नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फुर्र

सगाई समारोह से बच्ची नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फुर्र

देहरादून। संवाददाता। सब सगाई के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। एक बच्ची जो वेडिंग परिसर में मंडरा रही है। उस पर किसी का भी ध्यान नहीं है। अचानक सभी का ध्यान उसकी ओर तब जाता है जब वहां से रूपयों और जेवरात से भरा बैग गायब हो जाता है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा तो लड़के पक्ष के लोगों ने जोगीवाला चैकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दे कि पौड़ी गढ़वाल से एक परिवार अपने बेटे की सगाई के लिए देहरादून आया था। सगाई का कार्यक्रम सारथी वेडिंग प्वाइंट में था। दिन में वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और थोड़ी देर बाद सगाई की रस्म शुरू हुई। इस दौरान वहां दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सगाई की रस्म के दौरान अचानक लड़के की मां शुभा कपरवाल का बैग गायब हो गया। उ

न्होंने आसपास ढूंढा, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद सगाई के दौरान कार्यक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे लोगों ने रिकॉर्डिंग फुटेज चेक की तो एक बच्ची बैग लेकर जाती दिखाई दी। रिश्तेदारों से पूछताछ हुई तो कोई भी उस बच्ची को नहीं पहचान सका।

मामलें में चैकी इंचार्ज सचिन पुंडीर ने बताया कि बच्ची को दोनों पक्षों के लोग नहीं पहचानते हैं। आसपास के लोगों से उसके बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्ची वेडिंग प्वाइंट से निकलने के बाद किस ओर गई। परिवार के मुताबिक चोरी हुए बैग में 40 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के जेवरात थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments