Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरलोकसभा चुनाव को लेकर डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक


देहरादून। संवाददाता। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। पुलिस मुख्यालय में रतूड़ी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेंदारी बताई।

जहां एक ओर पुलिस मुख्यालय में बैठक में तमाम पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के पुलिस कप्तानों को लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों के लिए डीजीपी ने निर्देश दिए। साथ ही पुलिस की चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा की।

बैठक के दौरान महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया की तेरह जनपदों के सभी एसएसपी डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारियों से चुनाव को लेकर बातचीत की गई और साथ ही चुनाव में पुलिस की तैयारियां प्रत्येक बूथ स्थल पर किस तरीके से रहेंगे उसके लिए सभी को दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस मुख्यालय में बैठक में डीजी अशोक कुमार, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला सहित तमाम डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments