Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरूसी महिला, नेपाल से लाई कीड़ाजड़ी के साथ गिरफ्तार

रूसी महिला, नेपाल से लाई कीड़ाजड़ी के साथ गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। पुलिस ने एक रूसी महिला को अवैध 45 ग्राम कीड़ाजड़ी के साथे गिरफ्तार किया है। महिला नेपाल से यह कीड़ाजड़ी (यारसागुंबा) लेकर आई थी, जिसे वह ऋषिकेश में बेचने की कोशिश कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाने के उप निरीक्षक विकास भारद्वाज टीम के साथ रामझूला क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने जब संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक विदेशी महिला को रोका तो महिला घबरा गई। महिला पुलिस ने जब विदेशी महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 45 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ाजड़ी बरामद की हुई।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम मरीना रपिना पुत्री नीकोलाये रपिना निवासी सोडावाया स्ट्रीट, 116 सेंटपीटर्सबर्ग रूस बताया। महिला ने बताया कि वह नेपाल से यह कीड़ाजड़ी खरीद कर लाई थी। जिसे वह ऋषिकेश में बेचने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ वन अधिनियम और 14 विदेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि इस संबंध में रूसी दूतावास को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments