Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराहुल गांधी के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंची सोनिया गांधी

राहुल गांधी के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंची सोनिया गांधी


अमेठी। यूपी में अपने गढ़ अमेठी व रायबरेली को बचाने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। यहां पांचवे चरण में छह मई को मतदान होना है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सभा को संबोधित कर जनता से राहुल गांधी को वोट करने की अपील की। इसके बाद वह रायबरेली रवाना हो गईं जहां वह कई सभाएं संबोधित करेंगी।

सोनिया गांधी ने अमेठी के खालिसपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कई दिनों से अमेठी व रायबरेली में जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने अमेठी में काफी वक्त गुजारा क्योंकि यहां पर कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

सोनिया गांधी आज रायबरेली में सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस को वोट करने की अपील करेंगी। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में सिर्फ दो सीटों अमेठी व रायबरेली में ही जीत मिली थी। हालांकि, इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments