Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर कैंटर गिरा खाई में, दो बच्चों की मौत

टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर कैंटर गिरा खाई में, दो बच्चों की मौत


देहरादून। संवाददाता। जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ऑल वेदर रोड पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें चालक और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे 108 से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व आपदा की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

वाहन संख्या यूके 03सीए1177 मालिक मोनू खर्कवाल निवासी लोहाघाट की गाड़ी को लेकर चालक दिनेश सिंह 28 पुत्र डूंगर सिंह निवासी धुनघाट पोखरी चल्थी जा रहा था। रास्ते मे उसने चंपावत से तीन सवारियों को कोट अमोड़ी के लिए बैठाया। स्वाला पहुंचने के पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रेस्क्यू के लिए निकल गई।

स्थानीय लोगों और कार्यदायी शिवालया कंपनी के लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर घायल महिला रेखा देवी(22 वर्ष) पत्नी शंकर दत्त भट्ट निवासी कोट अमोड़ी को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चालक दिनेश के अलावा अनीता भट्ट (14 वर्ष) पुत्री शंकर दत्त भट्ट निवासी अमोड़ी और चंचल कापड़ी (16 वर्ष) निवासी जयगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments