Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदिल्ली से उत्तराखण्ड आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ

दिल्ली से उत्तराखण्ड आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ

नैनीताल। संवाददाता। ताड़ीखेत के ग्राम चमुड़खाल जा रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरानी उससे तीन हजार रुपये और सामान लूट ले गए।

जनपद अल्मोड़ा के ताड़ीखेत निवासी कमलेश दिल्ली के किसी होटल में काम करता है। सोमवार रात वह घर आने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस में बैठा। मंगलवार को वह सुबह रामनगर पहुंचा। रामनगर रोडवेज में उसे जहरखुरानी गिरोह के किसी सदस्य ने दोस्ती की। वह उसे वही एक दुकान पर चाय पिलाने ले गया।

इसके बाद वह बस में बैठ गया। रास्ते में बस में उसे बेहोशी छाने लगी। इस दौरान वह मोहान में बस से नीचे उतर गया। लोगों ने उसे सड़क पर बेहोश देखा तो उसे सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments