Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधराम रहीम की राजदार हनीप्रीत को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर...

राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा; कल किया गया था गिरफ्तार

  • हनीप्रीत और उसका साथ देने वाली महिला को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
  • हनीप्रीत और उसके साथ गिरफ्तार की गई एक महिला को पुलिस एक व्हाइट कलर की कार में बिठाया गया। पुलिस के काफिले में 6 गाड़ियां थीं। सबसे आगे और सबसे पीछे वाली गाड़ी में हरियाणा पुलिस के कमांडो थे।
  • पुलिस हनीप्रीत और महिला को लेकर पंचकूला थाने के पिछले दरवाजे से कोर्ट के लिए निकली थी।
चंडीगढ़ (एजेंसीज) :  राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को बुधवार (आज) को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने कहा, “पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हमने इसका विरोध किया। कोर्ट ने केवल 6 दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस ने रिमांड के लिए स्पेसिफिक कारण नहीं दिया था।” डेरा के एक और वकील ने बताया, “हनीप्रीत कोर्ट में रोते हुए बोली मैं निर्दोष हूं और डेरा की सच्ची फॉलोअर हूं। मैंने हमेशा ही इंसानियत से जुड़े काम किए हैं।” बता दें कि 39 दिन से फरार हनीप्रीत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले मीडिया में उसका इंटरव्यू आया था। हनीप्रीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश रचने की आरोपी है। उसके साथ सुखदीप कौर नाम की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। हनीप्रीत तीन दिन उसके घर बठिंडा में रही।  

हनीप्रीत को पिछले दरवाजे से ले गई पुलिस

  •  हनीप्रीत और उसका साथ देने वाली महिला को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
  • हनीप्रीत और उसके साथ गिरफ्तार की गई एक महिला को पुलिस एक व्हाइट कलर की कार में बिठाया गया। पुलिस के काफिले में 6 गाड़ियां थीं। सबसे आगे और सबसे पीछे वाली गाड़ी में हरियाणा पुलिस के कमांडो थे।
  • पुलिस हनीप्रीत और महिला को लेकर पंचकूला थाने के पिछले दरवाजे से कोर्ट के लिए निकली थी।

2-3 दिन से चंडीगढ़ के आसपास थी हनीप्रीत

  • हनीप्रीत दो-तीन दिन से मोहाली एरिया में ही थी। उसके पास तीन गाड़ियां थीं, जो उसके आगे-पीछे चलती थीं। तीन रात उसने चंडीगढ़ के आसपास ही खाना खाया, जिसे उसकी साथी सुखदीप कौर गाड़ी में लेकर आती थी। सुखदीप कौर भी डेरे की साध्वी है।
  • हनीप्रीत पंजाब के एक नेता के टच में थी। उसके कहने पर ही वह यहां रुकी। दो दिन वह एक फ्लैट में रही। बाद में उसे एक कोठी में ठहराया गया। एक पुलिस अफसर उसे गाइड कर रहा था। हरियाणा पुलिस अब इसकी जांच की बात कह रही है।
  • नेता के कहने पर पंजाब पुलिस के अफसर ने हनीप्रीत से कॉन्टैक्ट किया। उसके बाद उसका इंटरव्यू कराया गया। हरियाणा पुलिस के सूत्र भी मान रहे हैं कि हनीप्रीत पंजाब पुलिस के पास ही थी, जिसे बाद में हरियाणा पुलिस को सौंपा गया।
  • पंजाब पुलिस के संपर्क में होने के बाद भी हनीप्रीत कसौली (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रही थी। इसी बीच, हरियाणा और पंजाब के डीजीपी ने आपस में बात की। इस बातचीत के दौरान ही हनीप्रीत की गिरफ्तारी की सारी कागजी कहानी तैयार की गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments