Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदो दिवसीय दौरे पर भूटान जाएंगे पीएम मोदी, रिशतों को और मजबूत...

दो दिवसीय दौरे पर भूटान जाएंगे पीएम मोदी, रिशतों को और मजबूत करने पर होगी चर्चा


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में दो दिन के अपने आधिकारिक दौरे पर भूटान जाएंगे। भूटान भारत का रणनीतिक सहयोगी रहा है और पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और विस्तारित करना होगा।

इससे पहले पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे। जयशंकर ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री लोताय त्सेरिंग सहित शीर्ष भूटानी नेतृत्व से मुलाकात की थी।

उन्होंने जल विद्युत क्षेत्र में सहयोग पर जोर देने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की थी। 2014 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार भूटान की यात्रा की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments