Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची देहरादून, करेंगी योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची देहरादून, करेंगी योजनाओं की समीक्षा


देहरादून। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह देहरादून पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री आवास पहुंची। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री रेखा आर्य और विधायक गणेश जोशी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सीएम आवास स्थित कार्यालय में बैठक कर उत्तराखंड में पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। बैठक में नीति आयोग के सदस्य व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री की बैठक के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग सौजन्या ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम आवास में केंद्रीय पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक लेगी। बैठक में महिला और बच्चों को कुपोषण, खून की कमी, एनीमिया से मुक्त करने के लिए चलाए गए पोषण अभियान की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेंटर स्कीम समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments