Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तसुप्रीमकोर्ट का पटाखे न बेचने का आदेश भी काम न आया: आतिशबाजी...

सुप्रीमकोर्ट का पटाखे न बेचने का आदेश भी काम न आया: आतिशबाजी से दिल्ली में 24 गुना तक बढ़ा प्रदूषण का स्तर

शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण का स्तर अपने सामान्य स्तर से कहीं अधिक पाया गया है।
  • दिल्ली में शुक्रवार की सुबह पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 से कहीं ज्यादा बढ़ा हुआ है।
  • विजय चौक पर आसमान में धुएं का गुबार नजर आया है।
  •  आरके पुरम इलाके में हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक पाया गया।

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तकरीबन दरकिनार करते हुए दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे और दिवाली पर फोड़े भी। वहीं, दिवाली की रात हुई जमकर आतिशबाजी के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने शुक्रवार सुबह असर दिखाना भी शुरू कर दिया है।

जहां एक ओर आसमान में धुएं की हल्की परत छाई है वहीं, दिवाली पर आतिशबाजी के चलते 24 गुना तक प्रदूषण बढ़ गया है। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर कम रहा।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के  अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण का स्तर अपने सामान्य स्तर से कहीं पाया गया है। कई स्थानों पर तो प्रदूषण का स्तर 24 गुना से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments