Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तरेलवे में आईं 4690 नौकरियां, आवेदन करने की नहीं है कोई फीस;...

रेलवे में आईं 4690 नौकरियां, आवेदन करने की नहीं है कोई फीस; उम्मीदवार का रेलवे में रिटायर्ड रेलवे सिविल इंजीनियर कर्मचारी होना अनिवार्य

नई दिल्ली (एजेंसीज) : उत्तर रेलवे ने एक बार फिर 4690 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें 4434 पद पर ट्रैकमैन, जूनियर इंजीनियर, वेल्डरस, ब्लैकस्मिथ और 127 पद पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर आवेदन मंगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर, 2017 तय की गई है।

रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक ये भर्तियां दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ आदि स्टेशनों के लिए होंगी। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार nr.indianrailways.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का रेलवे में रिटायर्ड रेलवे सिविल इंजीनियर कर्मचारी होना अनिवार्य है। इसीलिए आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तक रखी गई  है। आवेदन के लिए किसी तरह की एप्लीकेशन फीस नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments