Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तहार्दिक पटेल का अल्टीमेटम, कहा- कांग्रेस 3 नवंबर तक बताए कि पाटीदारों...

हार्दिक पटेल का अल्टीमेटम, कहा- कांग्रेस 3 नवंबर तक बताए कि पाटीदारों को कैसे देंगे आरक्षण?

  • अगर कांग्रेस पाटीदारों को अपने पक्ष में कर लेती है तो गुजरात चुनाव में उसे इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. लेकिन अब हार्दिक पटेल की इस चेतावनी ने कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ा दी है
  • गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं.

गांधीनगर (एजेंसीज) : गुजरात में चुनाव से पहले राजनीति गर्म है. कांग्रेस इस बात से उत्साहित है कि उसको हार्दिक पटेल का साथ मिलेगा लेकिन हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को धमकी दी है. हार्दिक पटेल ने कहा है कि कांग्रेस पहले ये साफ करे कि पाटीदार समाज को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी?

हार्दिक ने आगे कहा है, ‘’अगर कांग्रेस अपना स्टैंड क्लीयर नहीं करती तो राहुल गांधी के साथ भी सूरत में वही होगा जो अमित शाह के साथ हुआ था.’’ आपको बता दें कि राहुल गांधी एक से तीन नवंबर तक सूरत के दौरे पर हैं. इससे पहले सूरत में अमित शाह की सभा में पाटीदार समाज के लोगों ने हंगामा किया था.

गुजरात में पटेलों की आबादी करीब 15% है. राज्य की करीब 80 सीटों पर पटेल समुदाय का प्रभाव है. पटेल बीजेपी के मुख्य वोट बैंक माने जाते रहे हैं. बीजेपी के 182 में से 44 विधायक पटेल जाति से आते हैं, अगर कांग्रेस पाटीदारों को अपने पक्ष में कर लेती है तो गुजरात चुनाव में उसे इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. लेकिन अब हार्दिक पटेल की इस चेतावनी ने कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ा दी है.

गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments