Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपंजाब में संघ कार्यकर्ता रविंदर गोसाईं की हत्या के बाद एक और...

पंजाब में संघ कार्यकर्ता रविंदर गोसाईं की हत्या के बाद एक और हिन्दू नेता की हत्या से सनसनी

अमृतसर (एजेंसीज) : यहां कुछ देर पहले हिंदू सुरक्षा सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन पर 15 गोलियां लगी। हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। हत्या दो पगड़ीधारी युवकों ने की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई या फिर सियासी मकसद से। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

बता दें, पंजाब में धार्मिक नेताओं पर हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल रविवार को भी कपूरथला की सबसे व्यस्त सर्कुलर रोड पर एक महिला के साथ कार में सवार एक युवक ने आरएसएस पूर्व प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के स्टेट कोआर्डिनेटर मनु धीर की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उन पर रिवॉल्वर तान दी। इससे पूर्व लुधियाना में 17 अक्टूबर को आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हमलावरों ने रविंदर के सात साल के पोते के सामने चार गोलियां चलाई जिनमें एक रविंदर की कनपटी पर, जबकि दूसरी पीठ में लगी और आगे से निकल गई। दो गोलियां हवा में ही रह गईं। बीते साल अगस्त में आरएसएस के पदाधिकारी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की भी हत्या की गई थी। इन हत्याओं के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments