Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तभगवा हुआ यूपी का CM सचिवालय 'एनेक्सी भवन' कांग्रेस सहित विपक्ष उतरा...

भगवा हुआ यूपी का CM सचिवालय ‘एनेक्सी भवन’ कांग्रेस सहित विपक्ष उतरा विरोध में

लखनऊ (एजेंसीज): यूपी का सचिवालय एनेक्सी भवन अब जल्द ही भगवा  रंग में रंगा नजर आएगा. लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस सहित विपक्ष विरोध में उतर आया है. बरसों से बदरंग दिख रहा सचिवालय एनेक्सी भवन अब जल्द नए रंग-रोगन में दिखेगा। इन नए रंगों इसमें सबसे चटख भगवा रंग ही है। भवन की बाहरी दीवारों पर भगवा रंग अब आहिस्ता-आहिस्ता चढ़ने लगा है। जब भवन पर पूरा रंग चढ़ेगा तो काफी खूबसूरत नजर आएगा।

सचिवालय एनेक्सी भवन शास्त्री भवन के नाम से जाना जाता है। यहां के पांचवे तल पर मुख्यमंत्री व उनके अधिकारी बैठते हैं तो पहले तल पर मुख्य सचिव। इसके अलावा औद्योगिक विकास, गृह, सूचना, नियुक्ति विभाग के बड़े अधिकारी भी यहीं काम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक सचिवालय प्रशासन व राज्य संपत्ति विभाग ने इस भवन की रंगाई पुताई कराने का फैसला किया तो नए रंग काम्बीनेशन के साथ प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव राजीव कुमार को दिखाया गया। दोनों ने इसे काफी पसंद किया। पहले इस भवन पर हल्का क्रीम व भूरे रंग का किनारा रंगा गया था जबकि बाउंड्रीवाल सफेद रंग की थी लेकिन यहां बरसों से रंगाई पुताई नहीं हुई थी।
कुछ साल पहले रंग बदलने पर हुआ था विवाद

कुछ साल पहले राज्य सम्पत्ति विभाग ने बहुखंडी व विधानभवन में नए रंग में रंगने का फैसला किया था। टेस्ट के तौर पर बहुखंडी भवन की बाहरी दीवारों पर केसरिया रंग लगाया गया। तब इस पर काफी होहल्ला मचा। कांग्रेस ने इस पर विरोध दर्ज कराया। इस पर पुराने रंग में ही रंग दिया गया। यही नहीं पत्थर से बने विधानभवन का रंग बदलने की कोशिश हुई थी लेकिन विरोध होने पर गुंबद व दीवारों को मूल स्वरूप में बने रहने दिया।

राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला बताते हैं कि हमने रंग संयोजन में केसरिया रंग लिया जो देश के राष्ट्रीय ध्वज में है। शास्त्री भवन की बरसों से रंगाई पुताई नहीं हुई थी। इसीलिए हमने यह बदलाव किया। रंग-रोगन कराने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। जरूरत पड़ी तो सचिवालय भवन के तहत आने वाले दूसरे भवनों में रंग रोगन कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments